लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने मुझे भवानीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार करने से रोका: भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:49 IST

Open in App

कोलकाता, 21 सितंबर भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल का मंगलवार को पुलिसकर्मियों के साथ उस समय विवाद हो गया, जब उन्हें पुलिस कर्मियों ने घर-घर प्रचार करने से कथित तौर पर रोक दिया।

तीस सितंबर को होने वाले उपचुनाव में तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से चुनावी मुकाबला कर रही टिबरेवाल ने कहा कि वह "पुलिस कार्रवाई" के खिलाफ चुनाव आयोग से संपर्क करेंगी।

इलाके में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कोविड​​​​-19 की स्थिति के मद्देनजर लोगों के एक बड़े समूह के साथ नहीं जाने के लिए कहा गया, लेकिन वह कर्मियों के साथ बहस करती रहीं।

हालांकि, टिबरेवाल ने दावा किया कि उन्हें पुलिसकर्मियों और तृणमूल समर्थकों ने क्षेत्र के कुछ हिस्सों में, यहां तक ​​कि छोटे समूहों में भी प्रचार नहीं करने दिया।

उन्होंने कहा, "पुलिस ने मुझे मतदाताओं के साथ बातचीत करने से रोक दिया। मैं पुलिस के इस आचरण के खिलाफ जल्द ही चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाऊंगी। मैं चुनाव आयोग से यह भी अनुरोध करूंगी कि वह उपचुनाव के दिन भवानीपुर थाने के प्रभारी अधिकारी को ड्यूटी पर न रखे।’’

उनके आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा, “टिबरेवाल भवानीपुर में चुनाव हारने वाली हैं, और इसलिए वह नाटक कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग