लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने मुझे और डीजेबी के उपाध्यक्ष को प्रदर्शनकारी किसानों तक पेयजल पहुंचाने से रोका: जैन

By भाषा | Updated: January 29, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी जल संसाधन मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें और डीजेबी (दिल्ली जल बोर्ड) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा को सिंघू बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पेयजल की आपूर्ति करने से रोका।

जैन और चड्ढा आज करीब साढ़े ग्यारह बजे पानी के 12 टैंकरों के साथ सिंघू बार्डर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रदर्शनस्थल की ओर जाने से रोक दिया।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम किसानों के वास्ते पेयजल और शौचालय की सुविधाओं का इंतजाम करने के लिए आये थे। पुलिस ने डीजेबी के पानी के टैंकरों को किसानों तक नहीं पहुंचने दिया।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि उन्हें किसानों तक पानी का टैंकर नहीं पहुंचने देने का आदेश मिला है। केंद्र की भाजपा सराकर ने हमारे किसानों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया है।’’

चढ्ढा ने कहा कि ‘‘किसान कोई आतंकवादी थोड़े ही हैं।’’ उन्होंने भाजपा सरकार से उनके साथ सम्मान से बर्ताव करने की अपील की।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार किसानों को पेयजल, शौचालय एवं लंगर जैसी मूलभूत सुविधाओं से रोक रही है।

आप नेता ने कहा, ‘‘ दिल्ली पुलिस को हमें वह आदेश दिखाना चाहिए जिसके आधार पर उसने पानी के टैंकरों को किसानों तक पहुंचने से रोका।’’

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सिंघू बार्डर पर आप की लंगर सेवा भी रोक दी है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बैरीकेडिंग बढ़ा दी और उसने उन छोटे रास्तों को बंद कर दिया जिनसे किसान पैदल दिल्ली की तरफ जाते थे। पुलिस ने वहां और पुलिसकर्मी तैनात कर दिये।

यह कदम 26 जनवरी को किसानों की टैक्टर परेड के दौरान हिंसा होने तथा करीब 400 पुलिसकर्मियों के घायल हो जाने के बाद उठाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?