लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः बंदूक की नोक पर आम जनता की तलाशी ले रही यूपी पुलिस, एसएसपी बोले- इसमें कुछ भी गलत नहीं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 24, 2019 17:53 IST

वायरल वीडियो में बागरेन चौकी प्रभारी राहुल सिसोदिया बंदूक तानकर कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया तो गोली लग जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश के बदायूं में पुलिस बंदूक की नोक पर आम जनता की तलाशी ले रही है।के एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि हमारे अधिकारी ने जो किया उसमें कुछ गलत नहीं है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की असंवेदनशीलता का एक और वीडियो सामने आया है। प्रदेश के बदायूं में पुलिस बंदूक की नोक पर आम जनता की तलाशी ले रही है। इस वीडियो में कुछ पुलिस कर्मी बीच सड़क पर आम राहगीरों की बाइक गन प्वाइंट पर रुकवा रहे हैं और तलाशी ले रहे हैं। वीडियो में बागरेन चौकी प्रभारी राहुल सिसोदिया बंदूक तानकर कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया तो गोली लग जाएगी। गौरतलब है कि यह वीडियो खुद पुलिस ने ही रिकॉर्ड किया है।

एसएसपी बोले कुछ भी गलत नहीं

इस वायरल वीडियो के संबंध में बदायूं के एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि हमारे अधिकारी ने जो किया उसमें कुछ गलत नहीं है। गन प्वाइंट पर चेकिंग उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमने कई घटनाओं को देखा है जिसमें अपराधियों ने खुद को घिरा पाकर पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वीडियो में दिख रहे चौकी प्रभारी का कहना है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का ही पालन किया है।

ताबड़तोड़ एनकाउंटर के लिए बदनाम यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस ने योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले 16 महीनों में 3,000 एनकाउंटर किए और इनमें 78 अपराधियों को ढेर किया गया। ये आंकड़े मार्च 2017 और जुलाई 2018 के दौरान के हैं। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पद 19 मार्च, 2017 को संभाला था। इस दौरान यूपी पुलिस के कई एनकाउंटर पर फर्जी होने का आरोप लगाया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबदायूंवायरल वीडियोviral video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव