लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार पुलिस कर्मी की मौत

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:44 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान) नौ नवंबर राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक अज्ञात वाहन ने राज्य पुलिस के कांस्टेबल की बाइक को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिसकर्मZी घटना के समय हत्या के एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने जा रहा थे।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कांस्टेबल दुष्यंत गुर्जर (26) झालावाड़ जिले के सरोलाकलां के रहने वाले थे और जिले के असनावर थाने में तैनात थे। वह 2018 में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे और उनके परिवार में दो बच्चियां हैं।

अनसावर थाने के प्रभारी (एसएचओ) हरवंत सिंह रंधावा ने कहा कि गुर्जर हत्या के मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने जा रहे थे जो सोमवार देर रात नजदीकी गांव में था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर डोंगरगांव घाटी के पास रात करीब सवा आठ बजे उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

रंधावा ने बताया कि घायल कांस्टेबल को पुलिस की एक गाड़ी में फौरान झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया। वह मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

एसएचओ ने कहा कि गुर्जर के शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया जिसके बाद उनके पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र