लाइव न्यूज़ :

कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत व्यक्ति और उसके भाई से मारपीट का आरोपी पुलिस कर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: January 9, 2021 12:32 IST

Open in App

नोएडा,नौ जनवरी नोएडा मे स्थित एक कंपनी के संयंत्र में मैनेजर पद पर कार्यरत व्यक्ति व उसके भाई के साथ मारपीट करने के आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि बिसलेरी कंपनी के संयंत्र में मैनेजर के पद पर कार्यरत व्यक्ति तथा उनका भाई शुक्रवार को अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे, उनका आरोप है कि दादरी टोल के पास वह रास्ता पूछने के लिए रुके, तभी वहां खड़े हेड कांस्टेबल ओमवीर भाटी उनकी कार में बैठ गए, तथा उन्होंने कहा कि वह क्राइम ब्रांच दादरी में तैनात हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ितों का आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने उनके साथ मारपीट की तथा उनसे पैसे आदि लूट लिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा कराई गई, प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई कि हेड कांस्टेबल ओमवीर भाटी ने कार सवार दोनों भाइयों के साथ बदसलूकी की है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस तथ्य को संज्ञान में लेते हुए भाटी के तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल ओमबीर भाटी की विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर