लाइव न्यूज़ :

झारखंडः लातेहार में पुलिस की पीसीआर वैन पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया, चार जवान शहीद

By भाषा | Updated: November 23, 2019 06:35 IST

माओवादी सुरक्षा के तमाम इंतजाम के बावजूद चंदवा में आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के सभास्थल से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर पुलिस की वैन पर हमला करने में सफल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सली जवानों के हथियार भी लूटकर ले गये।

झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार रात करीब आठ बजे पुलिस की पीसीआर वैन पर नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गये जबकि एक अन्य संदिग्ध रूप से घायल लापता जवान सुरक्षित बरामद हो गया है। माओवादी सुरक्षा के तमाम इंतजाम के बावजूद चंदवा में आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के सभास्थल से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर पुलिस की वैन पर हमला करने में सफल हो गये।

पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। घटनास्थल से सिर्फ दो किलोमीटर दूर आज दिन में एक बजे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की चुनावी रैली थी। कल लातेहार में ही मनिका विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी सभा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य को नक्सल मुक्त कर देने का दावा किया था और इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री की प्रशंसा की थी।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नक्सलियों ने आज अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 22 पर लुकिया मोड़ में पुलिस की पीसीआर वैन पर गोलियों की बौछार कर दी। इस हमले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) और तीन होमगार्ड जवान शहीद हो गये वहीं एक जवान लापता हो गया था जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। शहीद एएसआई की पहचान सुकरा उरांव के रूप में की गयी है जबकि हमले में शहीद तीनों होमगार्ड जवानों की पहचान सिकंदर सिंह, जमुना प्रसाद और शंभू प्रसाद के रूप में की गयी है। हमले में जीवित बचे जवान की पहचान दिनेश राम बतायी गयी है।

बताया जाता है कि वह हमले के समय संयोगवश शौच के लिए गया था। नक्सलियों ने इस घटना को थाने ने महज दो किलोमीटर की दूरी पर अंजाम दिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। शहीद जवानों में शंभू की मौत इलाज के लिए रांची ले जाये जाते समय रास्ते में हो गयी जबकि अन्य तीनों की मौत वारदातस्थल स्थान पर ही हो गयी थी। स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सली जवानों के हथियार भी लूटकर ले गये। खुफिया सूत्रों ने यह भी बताया है कि आज इस इलाके में तीन से चार दर्जन माओवादियों की उपस्थिति की सूचना भी थी फिर भी सुरक्षा में चूक बेहद गंभीर मामला है। इस बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लातेहार घटना की निंदा करते हुए शहीद हुए जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है और कहा है कि इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी।

टॅग्स :झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है