लाइव न्यूज़ :

कंगना के खिलाफ अख्तर की मानहानि की शिकायत पर पुलिस को जांच के आदेश

By भाषा | Updated: December 19, 2020 15:24 IST

Open in App

मुंबई, 19 दिसंबर मुंबई के एक अदालत ने शनिवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ गीतकार जावेद अख्तर की मानहानि की शिकायत की जांच करे और 16 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपे।

अख्तर ने टीवी साक्षात्कारों में उनके बारे में अपमानजनक और निराधार आरोप लगाने पर पिछले महीने अंधेरी मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट की अदालत में रनौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

अख्तर के वकील निरंजन मुंदारगी ने कहा कि मजिस्ट्रेट अदालत ने शनिवार को जुहू पुलिस से मामले की जांच करने और 16 जनवरी तक रिपोर्ट जमा कराने को कहा है।

सुनवाई के दौरान गीतकार अदालत में मौजूद थे।

उनके वकील ने दलील दी कि पिछले 55 सालों में अख्तर ने अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। उन्होंने कहा कि रनौत ने टीवी और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ निराधार टिप्पणियां कीं जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

अख्तर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इस साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मौजूद एक “मंडली” का संदर्भ देते हुए रनौत ने उनका नाम भी घसीटा था।

इसमें कहा गया कि रनौत ने यह दावा भी किया कि अख्तर ने उन्हें अभिनेता रितिक रोशन के साथ अपने कथित रिश्ते के बारे में न बोलने को लेकर भी धमकी दी थी।

शिकायत में कहा गया कि रनौत द्वारा दिये गए इन सभी बयानों को लाखों लोगों ने देखा और इससे अख्तर की प्रतिष्ठा धूमिल हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब