लाइव न्यूज़ :

मेरे और मजीठिया के खिलाफ ‘झूठे मामले’ दर्ज करने के लिए पुलिस अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है:सुखबीर

By भाषा | Updated: December 12, 2021 22:41 IST

Open in App

लुधियाना, 12 दिसंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू उनके और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के लिए पुलिस अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं।

पायल में एक रैली को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, शिअद अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पुलिस विभाग को अपने कब्जे में ले लिया है और पुलिस अधिकारियों को शिअद के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर रही है।

उन्होंने कहा कि ईमानदार पुलिस अधिकारियों ने इन गैर-संवैधानिक आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि इसलिए ही जल्दी जल्दी जांच ब्यूरो के दो अधिकारियों को बदल दिया गया है।

पिछले महीने बादल ने पंजाब में सत्तासीन कांग्रेस पर मजीठिया को मादक पदार्थ के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा ने भी हाल में आरोप लगाया था कि कांग्रेस मजीठिया को 'झूठे मामले' में फंसाने और उन्हें गिरफ्तार करने पर तुली हुई है।

बादल ने दावा किया कि कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनावों से पहले अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए प्रतिशोधी रवैया अख्तियार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया, "आदर्श आचार संहिता लागू होने से कुछ दिन पहले बिक्रम मजीठिया को झूठे मामले में फंसाने" के प्रयास किए जा रहे हैं ।

उनका आरोप है, “ हमने पहले मुझे झूठे मामले में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू