लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारी ने सेवानिवृत्ति के दिन राजीव गांधी हत्याकांड की याद दिलाने वाली टोपी एवं बैज पहने

By भाषा | Updated: October 2, 2021 17:13 IST

Open in App

चेन्नई, दो अक्टूबर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी प्रतीप वी फिलिप ने अपनी सेवानिवृत्ति के दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की सबूत रही खून के निशान वाली टोपी एवं बैज पहने। चेन्नई के समीप 1991 में एक चुनावी सभा में हुए आत्मघाती हमले में पूर्व प्रधानमंत्री की मौत हो गयी थी, फिलिप उस वक्त घटनास्थल पर ही मौजूद थे।

पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ अधिकारी को हाल में एक स्थानीय अदालत ने टोपी एवं बैज लेने तथा सेवानिवृत्ति के दिन उन्हें पहनने की अनुमति दी थी। फिलिप ने कहा कि वह 21 मई, 1991 की श्री पेरम्बदूर की भयावह घटना पर एक पुस्तक लिखेंगे जिसमें लिट्टे के आत्मघाती बम हमलावर के हमले में 14 और लोग भी मारे गये थे।

एक अदालत ने आईपीएस अधिकारी को अपनी सेवा के आखिरी दिन खून के निशान वाली टोपी एवं बैज पहनने की अनुमति दी। वह घटना वाले दिन इन्हें पहने हुए थे।

फिलिप तब कांचीपुरम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थे और वह हमले में घायल हो गये थे और उस दौरान उनकी टोपी एवं नाम संबंधी बैज गिर गये थे। तब से यह टोपी एव बैज , जिन्हें विशेष जांच दल ने अपराध स्थल से सबूत के तौर पर इकट्ठा किया था, निचली अदालत के संरक्षण में थे।

अपनी सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले फिलिप ने प्रथम अतिरिक्त सत्र अदालत से टोपी एवं बैज देने का अनुरोध किया था क्योंकि ये उनके लिए ‘ बहुत ही भावनात्मक महत्व’ के थे।

प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश चंद्रशेखरन की अदालत ने 28 सितंबर को एक लाख रुपये के मुचलके पर ये चीजें अंतरिम रूप से लेने की इजाजत दे दी और आदेश दिया कि उद्देश्य पूरा होने के बाद 28 अक्टूबर से पहले ये चीजें अदालत को लौटा दी जाएं। अधिकारी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए।

फिलिप ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा से कहा,‘‘अपनी 34 साल की सेवा के समापन पर अधिकारी के तौर पर यह टोपी और बैच पकड़ना उस सदमे का प्रतीक है जिससे मैं गुजरा, यह जिंदादली, कानून, उदासी इन सभी भावनाओं का मिश्रण है। मैं इस ग्रह पर एकमात्र ऐसा इंसान हूं जो इन भावनाओं से गुजरा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए