लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पुलिस अधिकारी का गैर चुनाव पद पर तबादला

By भाषा | Updated: March 31, 2021 01:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली जिले के पुलिस आयुक्त का तबादला राज्य पुलिस मुख्यालय में गैर चुनाव पद पर कर दिया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को दिए एक निर्देश में आयोग ने कहा कि कुछ राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा सरकारी अधिकारियों को व्यापक पैमाने पर कथित रूप से रिश्वत दिए जाने का मामला संज्ञान में आया है।

पत्र में कहा गया है कि शुरुआती रिपोर्ट और जानकारी के आधार पर, आयोग ने कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा कर्तव्य में गंभीर लापरवाही का मामला पाया है।

आयोग ने कहा कि तिरूचिरापल्ली जिले के पुलिस आयुक्त आईजीपी जे लोगनाथन का राज्य पुलिस मुख्यालय में गैर चुनाव पद पर तबादला कर दिया जाएगा।

आयोग ने कहा कि गोल्डन रॉक रेंज और कानून एवं व्यवस्था के एसीपी तमिलमारन को कर्तव्य में गंभीर लापरवाही के लिए निलंबित किया जाएगा और उन्हें तत्काल डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया जाएगा।

तमिलनाडु में छह अप्रैल को मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?