लाइव न्यूज़ :

केरल: RSS कार्यकर्ताओं से जुड़ी गोपनीय सूचना देने के मामले में पुलिस अधिकारी निलंबित, एसडीपीआई को जानकारी देने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2021 15:37 IST

आरएसएस कार्यकर्ताओं से जुड़ी गोपनीय जानकारी एसडीपीआई के सदस्यों से साझा करने के आरोप में केरल में एक पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस डेटाबेस से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के बारे में गोपनीय जानकारी निकाली गई।केरल पुलिस के एक सिविल पुलिस अधिकारी (सीपीओ) पर जानकारी लीक करने का आरोप।गिरफ्तार एसडीपीआई कार्यकर्ताओं की फोन की जांच से पुलिस अधिकारी के साथ संबंध का हुआ खुलासा।

इडुक्की (केरल): सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के सदस्यों को पुलिस डेटाबेस से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ताओं के बारे में गोपनीय जानकारी देने के आरोप में केरल पुलिस ने एक सिविल पुलिस अधिकारी (सीपीओ) को निलंबित कर दिया।

थोडुपुझा के उपाधीक्षक ने कहा कि पुलिस को इस अधिकारी के एसडीपीआई के साथ कथित संबंधों के बारे में उस समय पता चला जब पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को केएसआरटीसी बस कंडक्टर (उप चालक) पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

एसडीपीआई कार्यकर्ताओं की फोन की जांच से हुआ खुलासा

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार एसडीपीआई कार्यकर्ताओं के फोन की जांच से यह खुलासा हुआ कि उनमें से एक के पास सीपीओ अनस का नंबर था और वह अधिकारी के साथ संपर्क में था। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच में यह पता चला कि सीपीओ ने पुलिस डेटाबेस से एसडीपीआई को आरएसएस कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारियां दी थी और इसके परिणामस्वरूप उसे निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ जल्द ही अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। अनस इडुक्की जिले में करीमन्नूर थाने में सीपीओ था। पुलिस ने बताया कि केएसआरटीसी बस कंडक्टर से फेसबुक पर कथित तौर पर इस्लाम विरोधी पोस्ट साझा करने को लेकर मारपीट की गई थी।

आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी

एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं को 2 दिसंबर को इडुक्की जिले के थोडुपुझा में मधुसूदन नाम के एक बस कंडक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके पुलिसकर्मी से संबंध का खुलासा हुआ। इस बीच पलक्कड़ जिले में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में जांच कर रहे केरल पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को चेरपुलसेरी इलाके से एक एसडीपीआई कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस प्रमुख आर विश्वनाथ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीधे तौर पर हत्या में शामिल है। उसने पीड़ित पर तलवार से हमला किया था। इसके साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या भी अभी 6 हो गई है।

टॅग्स :केरलआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया