लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को अपराध शाखा से हटाया गया : देशमुख

By भाषा | Updated: March 10, 2021 14:37 IST

Open in App

मुंबई, 10 मार्च महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को घोषणा की कि मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को अपराध खुफिया इकाई से तब तक के लिए हटा दिया गया है जब तक ऑटोमोबाइल पार्ट्स के व्यवसायी मनसुख हिरन की रहस्यमयी मौत की जांच पूरी नहीं हो जाती है।

देशमुख ने यह बयान महाराष्ट्र विधान परिषद् में दिया और कहा कि हिरन की मौत मामले में राज्य सरकार निष्पक्ष जांच कराएगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘जांच जब तक पूरी नहीं हो जाती है तब तक पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को अपराध शाखा में उनके वर्तमान पद से हटा दिया जाएगा। विपक्ष की तरफ से बढ़ती मांग के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार हिरन की मौत मामले में निष्पक्ष जांच करेगी।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर के बाहर 25 फरवरी को एक वाहन में विस्फोटक पदार्थ पाए गए थे। बताया जाता है कि हिरन उस वाहन के मालिक थे।

पुलिस ने कहा कि वाहन 18 फरवरी को हिरन के पास से चोरी हो गई थी। ठाणे में विगत शुक्रवार को हीरन का शव खाड़ी से पाए जाने के बाद मामले में रहस्य और गहरा गया था।

विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने हिरन की मौत के मामले में मंगलवार को एपीआई सचिन वाजे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

देशमुख ने बुधवार को परिषद् में कहा था, ‘‘अगर वाजे उनकी मौत में संलिप्त पाए जाते हैं तो हम उपयुक्त कार्रवाई करेंगे।’’

बहरहाल विधान परिषद् में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर और अन्य विपक्षी सदस्यों ने सरकार के निर्णय पर असंतोष व्यक्त किया।

दारेकर ने कहा, ‘‘वाजे किसी न किसी तरह से मनसुख हिरन की मौत के मामले में संलिप्त हैं। उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए।’’

बाद में विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए देशमुख ने कहा कि जब तक आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) हिरन की मौत मामले की जांच पूरी नहीं कर लेती है तब तक महाराष्ट्र सरकार ने वाजे को अपराध शाखा से स्थानांतरित करने का निर्णय किया है।

दादरा एवं नगर हवेली से लोकसभा के सांसद मोहन डेलकर की मौत कथित आत्महत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद के बेटे की शिकायत पर मरीन ड्राईव थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल खेडा के खिलाफ भी प्रताड़ना निवारण कानून, 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दादरा एवं नगर हवेली से सात बार के सांसद डेलकर (58) दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके के एक होटल में 22 फरवरी को मृत पाए गए थे।

इस बीच संसदीय मामलों के मंत्री अनिल परब ने राज्य विधानसभा में कहा कि एपीआई वाजे को अपराध खुफिया इकाई से स्थानांतरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विपक्ष के नेता से आग्रह करता हूं कि उनके पास जो सबूत हैं उन्हें पुलिस को सौंप दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल