लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पुलिस अधिकारी ने रेस्तरां के कर्मचारियों और ग्राहकों को पीटा, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:06 IST

Open in App

कोयंबटूर, 12 अप्रैल पुलिस के एक उपनिरीक्षक द्वारा यहां एक रेस्तरां के कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उसका तबादला पुलिस नियंत्रण कक्ष में कर दिया गया है।

वीडियो में कत्तूर थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक रविवार रात 10.20 बजे रेस्तरां में प्रवेश करते और फिर कोविड-19 रोधी नियमों के उल्लंघन की बात कहकर वहां के कर्मचारियों और ग्राहकों को डंडे से पीटता दिखाई देता है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में होसूर निवासी पांच पर्यटकों के समूह में शामिल एक महिला मामूली रूप से घायल हुई है।

रेस्तरां मालिक ने उपनिरीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने घटना की जांच के आदेश दिए और आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक का तबादला पुलिस नियंत्रण कक्ष में कर दिया।

इस बीच, तमिलनाडु राज्य मानवाधिकार आयोग ने शहर के पुलिस आयुक्त एस डेविडसन देवसिरवतम से घटना के बारे में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह