लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 14:07 IST

Open in App

रायपुर, 30 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के कुटरू थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सन्नू माड़वी ने अपने गृह ग्राम तुमला में फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माड़वी अपने गांव तुमला गया हुआ था। रविवार को जब घर के अन्य सदस्य धान कटाई के लिए खेत गए थे, तब पुलिस अधिकारी ने घर में कथित रूप से फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि घर के सदस्य शाम को घर वापस पहुंचे, तब उन्होंने माड़वी के शव को फांसी पर झूलता हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी के कथित रूप से आत्महत्या करने के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि माड़वी का एक बेटा और एक बेटी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बस्तरिया बटालियन में आरक्षक के पद तैनात हैं। बस्तर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने के लिए सीआरपीएफ में बस्तरिया बटालियन बनाई गई है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बीते दो दिन में एक पुलिस अधिकारी समेत सुरक्षा बल के तीन लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या की है।

रविवार को क्षेत्र के सुकमा जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन के जवान दिनेश वर्मा ने अपनी सर्विस रायफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली थी।

इससे पहले शनिवार को बीजापुर जिले के पामेड़ थाना में आरक्षक विनोद पोर्ते (32) ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह