लाइव न्यूज़ :

मेदिनीनगर में रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 17, 2021 19:05 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 17 मार्च झारखंड के मेदिनीनगर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष दस्ते ने एक पुलिस अधिकारी को कथित रूप से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों बुधवार को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार पुलिस अधिकारी इन्द्र पासवान मेदिनीनगर शहर थाने में पदस्थापित था, जिसे ब्यूरो के विशेष दस्ते ने घूस की रकम के साथ पकड़ लिया ।

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि यह गिरफ्तारी स्थानीय मोहल्ले रेड़मा के एक निवासी की शिकायत के आधार पर हुईं ।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता एवं उसके चाची समेत परिवार के तीन सदस्यों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी में अनुसंधान रिपोर्ट को हल्का करने के एवज में सहायक उप निरीक्षक पासवान रिश्वत ले रहा था ।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता की शिकायत पर ब्यूरो के अधिकारियों ने शुरुआती जांच की जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद जाल बिछाकर कर पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos