लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाला बर्खास्‍त सिपाही साथी समेत गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:49 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 12 फरवरी शाहजहांपुर जिले में पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले बर्खास्त सिपाही को उसके साथी समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शुक्रवार को बताया कि हमीरपुर निवासी सिपाही अब्दुल वहीद 15 वर्ष पूर्व कानपुर में तैनाती के दौरान बर्खास्त कर दिया गया था और इसके बाद इस सिपाही ने एक गिरोह बना लिया जो लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करते थे। इन्होंने शाहजहांपुर के अलावा कई जिलों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की है।

उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर निवासी शिवम शुक्ला ने कोतवाली में बृहस्पतिवार को सूचना दी कि ''एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में अपने को अधिकारी बताकर नौकरी देने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए हैं और हमें शक है कि उसने हम से ठगी की है।''

पुलिस टीम ने अधिकारी बनकर ठगी करने वाले आरोपी अब्दुल वहीद तथा उसके गिरोह के गुलाम हुसैन हमीरपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी बर्खास्त सिपाही ने बताया कि उसने पिछले चार दिनों में सहारनपुर तथा नोएडा से नौकरी लगवाने के नाम पर 81 हजार रुपये की ठगी की है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 72 हजार ठगी के रुपये, पुलिस की वर्दी तथा अवैध शस्त्र बरामद कर उनको अदालत में पेश किया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस