लाइव न्यूज़ :

भाजपा शासित राज्यों की पुलिस नंदीग्राम के मतदाताओं को भयभीत कर रही हैं: ममता

By भाषा | Updated: March 30, 2021 14:32 IST

Open in App

नंदीग्राम, 30 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों के पुलिस बल नंदीग्राम विधानसभा सीट के मतदाताओं को ''भयभीत'' कर रहे हैं। इस सीट पर ममता के खिलाफ उनके पूर्व साथी शुभेंदु अधिकारी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

भंगाबेरा से रोडशो शुरू करने से पहले बनर्जी ने सोनाचुरा में जनसभा में कहा कि गांवों में मतदाताओं को ''भयभीत'' करने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिये मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

बहरहाल, उन्होंने कहा कि वह नंदीग्राम सीट से अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। साथ ही उनकी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी।

अधिकारी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ''वे (बाहर से लाए गए पुलिसकर्मी) यहां कुछ दिन रहेंगे। कोई गलती न करें। हम वापस आएंगे और दगाबाजों को करारा जवाब देंगे।''

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बाहरी पुलिसकर्मियों के कथित अनुचित कृत्यों से अवगत कराया जा रहा है।

बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे एक अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले नंदीग्राम में ''सांप्रदायिक दंगे भड़काने की किसी भी कोशिश' के खिलाफ सावधान रहें।

उन्होंने भगवा पार्टी का नाम लिये बिना कहा, ''उनकी (भाजपा की) अपने ही लोगों को मरवाने और इसे हमारी हरकत बताकर दंगे कराने की योजना है। हमें जानकारी मिली है। सावधान रहिये। ''

इसके बाद टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने तीन किलोमीटर के रोडशो में हिस्सा लिया, जो नंदीग्राम की संकरी सड़कों से होकर गुजरा। इस दौरान टीएमसी समर्थकों ने जय हिंद, जय बांग्ला, ममता बनर्जी जिंदाबाद और 'मीर जाफर (दगाबाज)' मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां