लाइव न्यूज़ :

भाजपा शासित राज्यों की पुलिस नंदीग्राम के मतदाताओं को भयभीत कर रही हैं: ममता

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:01 IST

Open in App

नंदीग्राम, 30 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम विधानसभा सीट के मतदाताओं को ''भयभीत'' करने के लिए भाजपा शासित राज्यों से पुलिस बल लाए गए हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा के मंत्री और सुरक्षा बल नकदी बांट रहे हैं।

इस सीट पर ममता के खिलाफ उनके पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। यहां एक अप्रैल को चुनाव है।

व्हीलचेयर पर बैठीं ममता ने चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में क्षेत्र के विभिन्न हिस्से का दौरा किया और सोनाचुरा में आरोप लगाया कि देश भर से बड़ी मात्रा में नकदी लायी जा रही है और भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों को लुभाने की खातिर (भाजपा) मंत्रियों द्वारा "होटलों से वितरित" की जा रही हैं।

ममता ने यह भी आरोप लगाया कि मतदाताओं को लुभाने के लिए सुरक्षा बलों की गाड़ियों से नकदी भी बांटी जा रही है और भाजपा राज्य की सत्ता में आने के लिए सभी मानदंडों को पार कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पीएम केयर्स फंड का पैसा है, यह नोटबंदी के दौरान जमा की गयी नकदी है। यह वह पैसा है, जिससे पीएसयू की बिक्री के बाद उनका खजाना भर गया है।’’

ममता ने आरोप लगाया, ‘‘ यह जनता का पैसा है जो उन्होंने लूटा था और अब हर मतदाता को 500 व 1000 रुपये दे रहे हैं। हमने चुनाव आयोग को इस बारे में सूचित किया था लेकिन उसके बाद भी यह जारी है।"

उन्होंने बासुलीचक में दूसरी बैठक में कहा, " नकदी बांटे जाने के पीछे भाजपा शासित राज्यों के कई मंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।"

ममता ने बासुलिचक में सवाल किया, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले में 100 से अधिक कारें क्यों रहती हैं जबकि चुनाव के दौरान किसी काफिले में पांच से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं है?"

उन्होंने आरोप लगाया , ‘‘किसी को दूसरों की तुलना में अधिक विशेषाधिकार दिए जा रहे हैं।’’

ममता ने सोनाचुरा की बैठक में आरोप लगाया, ‘‘मध्य प्रदेश और भाजपा शासित कुछ अन्य राज्यों के पुलिस बलों को गांवों में मतदाताओं को आतंकित करने तथा भगवा दल के पक्ष में फैसले के लिए नंदीग्राम लाया गया है।"

राज्य में सत्ता में वापसी और इस सीट से भारी जीत की भविष्यवाणी करते हुए ममता ने चेतावनी दी "वे (बाहर से पुलिस बल) केवल कुछ दिनों तक यहां रहेंगे। कोई गलती नहीं करें। हम वापस आएंगे और गद्दारों को करारा जवाब देंगे। "

उन्होंने भगवा पार्टी का नाम लिये बिना कहा, ''उनकी (भाजपा की) अपने ही लोगों को मरवाने और इसे हमारी हरकत बताकर दंगे कराने की साजिश है। हमें जानकारी मिली है। सावधान रहिये। ''

इसके बाद तृणमूल प्रमुख ममता ने तीन किलोमीटर के रोडशो में हिस्सा लिया, जो नंदीग्राम की संकरी सड़कों से होकर गुजरा। इस दौरान पार्टी समर्थकों ने जय हिंद, जय बांग्ला, ममता बनर्जी जिंदाबाद और 'मीर जाफर (दगाबाज)' मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल