लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 30 सीबीआई अधिकारियों को पुलिस पदक देने की घोषणा

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्वारा 30 सीबीआई अधिकारियों-कर्मियों को घोषित सेवा पदक में शराब कारोबारी विजय माल्या से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले और अन्य चर्चित मामलों की जांच का नेतृत्व कर रहे सीबीआई के संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इन सम्मानों की घोषणा 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की गई।

शशिधर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1994 बैच के अधिकारी हैं। गुजरात काडर के अधकारी शशिधर अगस्तावेस्टलैंड मामला, सुशांत राजपूत मौत मामला और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री के खिलाफ लगे भ्रष्टाचारों के मामलों की जांच की देखरेख कर रहे हैं। उन्हें उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

सीबीआई में आने से पहले शशिधर सूरत के पुलिस आयुक्त थे और वी गुजरात अपराध शाखा, आतंकवाद रोधी दस्ते, पुलिस नियमावली समीक्षा सहित कई अहम विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शशिधर के अलावा वीवीआईपी अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले की जांच का नेतृत्व कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामवतार यादव और हिमाचल प्रदेश के कोखई में लड़की से दुष्कर्म मामले की जांच करने वाली उपाधीक्षक सीमा पहुजा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

एजेंसी ने बयान में बताया कि सीबीआई में कार्यरत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कप्तान सिंह लोहचाब, विशेष इकाई के सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, हेडकांस्टेबल लक्ष्मी चंद, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, नरेश तलवार, रविंद्र कुश, हरजीत सिंह सचान, अजीत सिंह और सतीश चंद्र झा, निरीक्षक गणेश लिंगैया, पी मुथुकुमार, एम शशिरेखा और ज्योरित रंजन बारिक, एएसआई वीर सिंह, छिगन लाल, लाला राम और कंवर सिंह, हेडकांस्टेबल कार्तिक शित, गंगा लहरी शर्मा, मनबीर सिंह पटवाल और वेद प्रकाश, कांस्टेबल कुंतल चटोपाध्याय, चेथिल्वेल पोनैया, मनोज नारायण पटांकर और संतोष महादेव पवार और कार्यालय अधीक्षक पूनम दुग्गल को भी यह सम्मान मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो