लाइव न्यूज़ :

पूर्व केन्द्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को तीसरे संदिग्ध की तलाश

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली पुलिस की टीमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत पी रंगराज कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की हत्या के मामले में तीसरे संदिग्ध को पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि किट्टी की मंगलवार को दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में स्थित घर में लूट की कोशिश में हत्या कर दी गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार किये गए दो लोगों राजू (24) और राकेश (34) को बृहस्पतिवार को दो दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने कहा कि मामले में तीसरे संदिग्ध सूरज को पकड़ने के लिए राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी व उसके आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। संदेह है कि वह सोने के आभूषण लूटकर उन्हें बेचने के लिये जयपुर भाग गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हमने तीन टीमों को तैनात किया है जो सूरज का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। आखिरी बार उसके राजस्थान में जयपुर के पास होने के बारे में पता चला था। बाद में उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। तकनीकी निगरानी टीम भी उसका पता लगाने में जुटी है।''

पुलिस ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान वित्तीय संकट और पैसों के लालच के चलते तीनों लोगों को हत्या और डकैती को अंजाम देने की सूझी, जिसकी वे एक महीने से योजना बना रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह