लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ लगे कई सुराग

By भाषा | Updated: February 6, 2021 14:00 IST

Open in App

नोएडा, छह फरवरी ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-दो क्षेत्र के अल्फा-2 में रहने वाले बुजुर्ग नरेंद्र नाथ और उनकी पत्नी सुमन नाथ की बृहस्पतिवार की देर रात को हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की पांच टीम विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की गई है।

पुलिस अफसरों ने दावा किया है कि इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान हो गई है और उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। नाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई थे।

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया, ‘‘थाना बीटा-दो क्षेत्र के अल्फा- 2 में रहने वाले नरेंद्र नाथ (75 वर्ष) तथा उनकी पत्नी सुमन नाथ (70 वर्ष) की बृहस्पतिवार की देर रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली जब उनकी बेटी अपने माता-पिता के घर पहुंची। उन्होंने ही पुलिस को घटना की सूचना दी।’’

अपर आयुक्त ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीम बनाई गई हैं। पुलिस सर्विलांस विधि, वैज्ञानिक विधि और मुखबिरी पद्धति के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया, ‘‘ प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि दंपती की हत्या में नरेंद्र नाथ के साथ घटना वाले दिन बैठकर पार्टी करने वाले लोगों का हाथ है।’’

आयुक्त ने बताया, ‘‘उन्होंने कई लोगों को लाखों रुपए उधार दिए थे। घटना वाले दिन उनके साथ कुछ लोगों ने बैठकर शराब ली तथा उक्त घटना को अंजाम दिया। पुलिस को वारदात करने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिल गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता