लाइव न्यूज़ :

पुलिस-वकील झड़प: रोहिणी में दो प्रदर्शनकारी वकीलों ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक ने दी थी बिल्डिंग से कूदने की धमकी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 6, 2019 15:25 IST

Police Lawyers scuffle: तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के विरोध में दो प्रदर्शनकारी वकीलों ने की आत्महत्या की कोशिश

Open in App
ठळक मुद्देरोहिणी कोर्ट में दो प्रदर्शनकारी वकीलों ने किया आत्महत्या का प्रयासवकीलों ने की है दोषी पुलिसवालों की एक हफ्ते में गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपनी हड़ताल के तीसरे दिन उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में दो वकीलों ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि रोहिणी कोर्ट में एक वकील ने अपने ऊपर केरोसिन तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन उसके सहकर्मियों ने उसे रोक लिया। 

वहीं टीवी चैनल ने दिखाया कि एक वकील ने रोहिणी कोर्ट कॉम्पलेक्स की बिल्डिंग पर चढ़कर कूदने की धमकी दी। एक पुलिस अधिकारी ने एक जज से बात करने के बाद कहा कि वकील को बिल्डिंग से उतार लिया गया है। पुलिस ने कहा, वकीलों ने वहां तो किसी पुलिसकर्मी को कॉल किया और न ही पीसीआर को कॉल किया।

वकील कर रहे हैं पूरे दिल्ली के कोर्ट में काम का बहिष्कार

शनिवार को तीस हजारी कोर्ट के बाहर पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद से वकीलों ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की अदालतों में काम का बहिष्कार किया है।

रोहिणी कोर्ट में प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने एएनआई से कहा, 'हमारी लड़ाई केवल उन पुलिसवालों के खिलाफ है, जिन्होंने उस दिन हम पर गोलियां चलाई थीं और हमारे ऊपर लाठीचार्ज किया था। हम उनकी गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।' 

प्रदर्शनकारी वकीलों ने बुधवार को पूरी दिल्ली के अदालत परिसरों में वादियों को प्रवेश नहीं करने दिया। वकील जहां नारेबाजी करते रहे तो वहीं वादी जहां कोर्ट के गेट के बाहर खड़े रहे।

दिल्ली पुलिस के हजारों कर्मियों ने किया था प्रदर्शन

इससे पहले वकीलों के साथ हुई हिंसक झड़प के विरोध में दिल्ली पुलिस के हजारों कर्मियों ने आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। अपनी मांगों को मानने का आश्वासन मिलने के बाद पुलिसवालों ने 11 घंटे बाद अपना प्रदर्शन खत्म किया था।

शनिवार को तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुई भिड़ंत में कम से कम से 20 लोग घायल हो गए थे। अगले दिन दिल्ली हाई कोर्ट ने दो पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई थी और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया