लाइव न्यूज़ :

कोविड से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए पुलिस ने चलाई ‘‘आसरा’’ मुहिम

By भाषा | Updated: May 24, 2021 13:21 IST

Open in App

नोएडा, 24 मई । कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते अनाथ हुए बच्चों को सहारा देने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ‘‘आसरा’’ नामक एक मुहिम चलाई है ।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती वृंदा शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 के कहर में कई घरों में संक्रमण के चलते पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई, तथा उनके बच्चे बेसहारा हो गए।

उन्होंने बताया ‘‘पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के नेतृत्व में, अनाथ बच्चों को सहारा देने के लिए आसरा के नाम से एक पहल शुरु की गई। अब तक चार अनाथ बच्चे हमारे पास आए हैं, जिनके माता-पिता दोनों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। चारों बच्चों की स्नातक तक पढ़ाई, उनकी परवरिश का जिम्मा आसरा ने लिया है। ’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया ‘‘ 15 बच्चे आसरा को ऐसे मिले हैं, जिनके माता-पिता दोनों कोविड से संक्रमित हैं। इन बच्चों को खाना- पीना तथा दवाई आदि उपलब्ध कराई जा रही है।‘‘

उन्होंने बताया कि आसरा मैं सहयोग के लिए गौतम बुद्ध नगर के कुछ उद्योगपति, प्रबुद्ध लोग तथा सामाजिक संगठन जुड़े हुए हैं और अलग-अलग तरह से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कुछ लोग बच्चों की काउंसलिंग कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनके खाने-पीने तथा दवाई में मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त ने जनपद के लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कहीं पर अनाथ बच्चे मिलें, तो वह उन्हें सूचित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग