लाइव न्यूज़ :

बच्ची का शव खेत में पाए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:14 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 27 सितंबर जिले में सोमवार को चार साल की एक बच्ची का शव खेत में पाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना गोंडा थाना क्षेत्र के नगला बरखू गांव में हुई जहां रविवार शाम से लापता चार साल की एक बच्ची का शव आज सुबह एक खेत में मिला। इससे आक्रोशित ग्रामीणों और एक पुलिसकर्मी के बीच तीखी झड़प हुई। बाद में भीड़ ने पुलिसकर्मी पर पथराव किया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंसा पर उतारू ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया।

मृत लड़की के परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम बच्ची के लापता होने के तुरंत बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कई घंटों तक मामला दर्ज नहीं किया। हालांकि, देर रात में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अगर मुस्तैदी दिखाते हुए फौरन कार्रवाई की होती तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। उनका कहना है कि बच्ची का यौन शोषण करने के बाद उसकी हत्या की गई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम पटेल ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस पर हमला करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे