लाइव न्यूज़ :

पुलिस बल में तत्काल भर्ती होने की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज, 30 हिरासत में

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:20 IST

Open in App

कोलकाता, 19 जुलाई पुलिस बल में तत्काल भर्ती करने की मांग को लेकर दक्षिणी कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस के मुख्यालय भबानी भवन के बाहर धरना दे रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया गया है, क्योंकि प्रदर्शन की वजह से बेल्वडेयर रोड अवरुद्ध हो रहा था जिससे यातायात प्रभावित हुआ था।

उपायुक्त (दक्षिण) आकाश मघारिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगों पर गौर करने और मामले को संबंधित अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के पांच प्रतिनिधि भबानी भवन के अंदर गए जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “वे पुलिस से लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे जो हम नहीं दे सकते हैं। हमने उनसे प्रदर्शन खत्म करने का अनुरोध किया लेकिन वे नहीं माने। इसलिए, हमें सड़क के इस हिस्से को खाली करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।”

खगड़पुर से आए अतनू पाल ने कहा, “ हम जानते हैं कि पुलिस में कई नौकरियां हैं। हम चाहते हैं कि हमें बल में तत्काल भर्ती किया जाए। हम मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वे इस मामले को देखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां