आगरा में पुलिस के जवान ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:20 IST2021-07-09T22:20:13+5:302021-07-09T22:20:13+5:30

Police jawan commits suicide in Agra | आगरा में पुलिस के जवान ने आत्महत्या की

आगरा में पुलिस के जवान ने आत्महत्या की

आगरा, नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने गुरुवार रात अवसाद की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार (28) के आत्महत्या करने के बारे में शुक्रवार सुबह पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है।

नगर पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक उप्र पुलिस के वर्ष 2०16 बैच के सिपाही सुशील मूल रूप से अलीगढ़ के इगलास के रहनेवाले थे और आगरा में रुई की मंडी क्षेत्र में किराए के मकाने में रहते थे। शुक्रवार सुबह मकान मालिक की पत्नी ने सिपाही को फंदे पर लटका देखा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Police jawan commits suicide in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे