लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने कथित टूलकिट मामले में रमन सिंह को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 00:38 IST

Open in App

रायपुर, 21 मई छत्तीसगढ़ में कथित टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रायपुर जिले की पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी करके इस महीने की 24 तारीख को अपने निवास स्थान में उपस्थित रहने के लिए कहा है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को नोटिस जारी करके कहा है कि उनसे पूछताछ करनी है इसलिए वह इस महीने की 24 तारीख को दोपहर 12.30 बजे अपने निवास स्थान पर उपस्थित रहें।

उन्होंने बताया कि नोटिस में रमन सिंह से कहा गया है कि वह जानकारी दें कि उनके नाम का ट्विटर अकाउंट उनका है तथा वह उस अकाउंट के एक्सेस की जानकारी दें। साथ ही कहा गया है कि वह जानकारी दें कि ‘एआईसीसी रिसर्च प्रोजेक्ट’’ और ‘‘कॉरनरिंग नरेंद्र मोदी एंड बीजेपी ऑन कोविड मैनेजमेंट नामक’’ दस्तावेज किससे प्राप्त हुआ। उनसे कहा गया है कि ‘कांग्रेस टूल किट एक्सपोज्ड’ हैशटैग का प्रयोग करते हुए आपके द्वारा अन्य आरोपियों/व्यक्तियों से किए गए संवाद के संबंध में जानकारी दें।

कथित टूलकिट मामले के सामने आने के बाद राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ यहां के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया है।

सिंह और पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद आज राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए