लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन, दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की सूचना देने के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर

By भाषा | Updated: April 25, 2021 13:07 IST

Open in App

देहरादून, 25 अप्रैल उत्तराखंड पुलिस ने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा अन्य जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने में जनता का सहयोग लेने के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रभावी कार्यवाही के लिए यह मोबाइल नंबर जारी किया गया है ।

उन्होंने कहा कि मोबाइल नंबर 9411112780 पर व्हाटसऐप के माध्यम से लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

महानिदेशक ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “ऑक्सीजन सिलेंडर व जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की सूचना हम तक पहुंचाएं। सूचना देने वालों का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह