लाइव न्यूज़ :

गर्भवती महिला पर हमला करने के मामले में उसके पति पर सख्त नहीं है पुलिस : केरल महिला आयोग

By भाषा | Updated: July 4, 2021 18:50 IST

Open in App

कोच्चि, चार जुलाई केरल महिला आयोग ने 22 साल की एक गर्भवती महिला पर उसके पति द्वारा हमला करने और उसका उत्पीड़न करने के मामले में कथित रूप से लापरवाही बरतने को लेकर रविवार को पुलिस की आलोचना की।

आयोग की सदस्य शजी शिवाजी और तारा एम. एस. ने अस्पताल का दौरा किया जहां इस महिला का इलाज चल रहा है। दोनों ने इसे गंभीर मुद्दा करार देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है। ’’

चार महीने की गर्भवती महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि 29 जून को 28 वर्षीय उसके पति ने दहेज को लेकर उसके पेट में लात मारी। पति-पत्नी एर्नाकुलम जिले के हैं और नौ महीने पहले उनकी शादी हुई थी।

पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने पति एवं छह अन्य के विरूद्ध भादंसं की धारा 498 लगायी है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है, अन्य लोगों में परिवार के सदस्य हैं। हमने पति और उसके दोस्त को शनिवार को गिरफ्तार किया।’’

इस धारा का संबंध किसी महिला के उत्पीड़न से है जहां यह उत्पीड़न उसके या उससे संबंधित किसी अन्य व्यक्ति के साथ संपत्ति की अवैध मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह