लाइव न्यूज़ :

पुलिस गाजियाबाद में जुड़वा भाइयों की मौत की सभी कोणों से कर रही है जांच

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:47 IST

Open in App

गाजियाबाद, 18 अक्टूबर गाजियाबाद पुलिस सिद्धार्थ विहार इलाके में एक ऊंची बिल्डिंग के 25 वें तल पर अपने फ्लैट की बालकनी से गिरकर से दो जुड़वा भाइयों क मौत की घटना की सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या।

क्षेत्र के थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि दोनों किशोरों के माता-पिता द्वारा इसे दुर्घटना बताये जाने एवं कोई शिकायत दर्ज कराने से इनकार करने के बावजूद पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच कर रही पुलिस को यह भी शक हो रहा है कि कहीं यह किसी मोबाइल गेम की किसी चुनौती से जुड़ी आत्महत्या तो नहीं है, क्योंकि दोनों किशोरों को मोबाइल गेम पसंद था।

शनिवार देर रात को इस ऊंचे अपार्टमेंट के 24 वें तल पर अपने फ्लैट की बालकनी से दो भाइयों सत्यनारायण एवं सूर्या डी गिर गये थे। उनकी उम्र 14 साल थी।

दोनों के गिरने की तेज आवाज पर गार्ड ने जाकर देखा तो दोनों खून से लथपथ पड़े मिले।

सिंह के अनुसार, उसके बाद गार्ड उस स्थान के ऊपर 25 वें तल पर फ्लैट की बालकनी की लाइट जलती हुई नजर आने के बाद वहां गया और उसने फ्लैट की मालकिन से उनके बच्चों के बारे में पूछा तो घर के लोगों को अपने बेटों की मौत का पता चला।

इन दोनों किशोरों के पिता टी एस पलानी ने महज छह महीने पहले ही यह फ्लैट खरीदा था । दुर्घटना के दिन वह मुंबई गये हुए थे।

सिंह ने बताया कि मुंबई से लौटने के बाद पलानी एवं उनकी पत्नी ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया कि उनके बेटे दुर्घटनावश गिर गये।

किशोरों के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटों को चांद देखना अच्छा लगता था, उन्हें मोबाइल पर गेम खेलना पंसद था और वे छिपकली से नफरत करते थे तथा जब कभी वे उसे देख लेते थे तो वे उसे डराकर भगाने का प्रयास करते थे।

दोनों मियां-बीवी ने कहा कि उन्हें किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका एक बेटा शायद पहले गिरा हो और उसे बचाने की कोशिश में दूसरा भी गिर गया होगा।

हालांकि पुलिस को संदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं