लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद के डासना मंदिर में प्रवेश करने वाले 10 वर्षीय लड़के से पुलिस ने की पूछताछ

By भाषा | Updated: October 12, 2021 18:03 IST

Open in App

गाजियाबाद, 12 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में 10 वर्षीय एक मुस्लिम बच्चे के ‘अनजाने में प्रवेश’ करने के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि बच्चे को उन पर नजर रखने के लिए भेजा गया था।

नरसिंहानंद ने यह भी कहा कि बच्चा जिस समुदाय से आता है उसमें उसकी उम्र के “प्रशिक्षित हत्यारे” होते हैं। वीडियो में नरसिंहानंद को बच्चे के पास खड़ा देखा जा सकता है। वीडियो में पुजारी बच्चे पर आरोप लगा रहे हैं कि वह रेकी करने के मकसद से मंदिर में घुसा था। नरसिंहानंद ने कहा कि बच्चे को “छुआ या थप्पड़ नहीं मारा” गया है।

पुजारी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को बताना चाहते हैं कि उन्हें (नरसिंहानंद) को मारने की साजिश रची जा रही है। हालांकि, लड़के ने पुलिस से कहा कि वह मंदिर के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अपनी एक गर्भवती रिश्तेदार से मिलने आया था। उसने कहा कि वह अनजाने में मंदिर में चला गया लेकिन प्रबंधकों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि बच्चे के बयान की सच्चाई जानने के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि लड़के का परिवार यहां एक साल पहले आया है और वह क्षेत्र से परिचित नहीं है इसलिए अनजाने में मंदिर में चला गया। राजा ने बताया कि डासना देवी मंदिर का प्रबंधन पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहा है और नवरात्रि उत्सव के दौरान मंदिर में आने वाले आगंतुकों की तलाशी और पहचान पत्र जांचने से मना कर रहा है।

राजा ने कहा कि पहले हुई घटनाओं के आलोक में कड़ी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुजारी को सुरक्षा देने के लिए 50 पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों