लाइव न्यूज़ :

द्वारका में गोलीबारी में मारे गये व्यक्ति की पत्नी के रिश्तेदारों से पुलिस ने की पूछताछ

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली पुलिस ने यहां द्वारका उपनगर में कथित गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत व पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में महिला के रिश्तेदारों से शुक्रवार को पूछताछ की।

पुलिस ने बताया कि महिला के पिता एवं चाचा से इस घटना के सिलसिले में पूछताछ की गयी। पुलिस ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ रात करीब नौ बजे गोलियां लगने से एक दंपति के घायल हो जाने का एक पीसीआर कॉल आया। पति विनय दहिया (23) को पेट और छाती में चार गोलियां लगी थीं जबकि पत्नी किरण दहिया (19) को गले में एक गोली लगी थी।’’

पुलिस को बृहस्पतिवार को संदेह हुआ था कि यह झूठी शान के नाम पर की गयी हत्या का मामला हो सकता है। विनय और किरण पिछले साल अपने परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ फरार हो गए थे ।

मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार की घटना द्वारका के अंबराही गांव की है। उनके अनुसार जब पुलिस मौके पर पहुंची तब पड़ोसी दोनों को वेंकेटेश्वर अस्पताल ले गये थे जहां विनय को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि किरण का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह भी ‘खतरे के बाहर’ नहीं है। मीणा के अनुसार पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है और अन्य की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ मामले की जांच चल रही है।’’

पुलिस के मुताबिक यह युगल हरियाणा के सोनीपत के गोपाल गांव का निवासी है। दोनों ने अगस्त, 2020 में शादी की थी और वे तब से अंबराही गांव में रह रहे थे । विनय हवाई अड्डे पर कैब ड्राइवर की नौकरी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार पिछले साल विनय और किरण ने पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने सोनीपत पुलिस को दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?