लाइव न्यूज़ :

पुलिस निरीक्षक ने परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की

By भाषा | Updated: April 26, 2021 18:45 IST

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल एक पुलिस निरीक्षक ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी है। साथ ही सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अकोला पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात निरीक्षक बी आर घडगे ने 20 अप्रैल को पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर यह शिकायत की है। निरीक्षक ने इस शिकायत को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल े विचाराधाीन संलग्न किया है।

पिछले महीने मुबंई पुलिस आयुक्त पद से सिंह का तबादला होने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है। वर्तमाान में परमबीर सिंह महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक हैं।

इससे पूर्व मुंबई के पुलिस अधिकारी अनूप डांगे ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।

डीजीपी को भेजे 14 पन्नों के शिकायती पत्र में निरीक्षक घडगे ने दावा किया है कि वर्ष 2015-18 के दौरान ठाणे पुलिस आयुक्त के पद पर रहते हुए परमबीर सिंह ''कई स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त थे।''

पत्र में निरीक्षक ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सिंह के खिलाफ संदिग्ध भूमि सौदे, सरकारी आवास और उनके सुरक्षा कर्मियों के दुरुपयोग समेत अन्य भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

घडगे का कहना है कि जब सिंह शहर के पुलिस आयुक्त थे, उस दौरान वह बाजार पेठ पुलिस थाने में तैनात थे।

उन्होंने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा, '' मेरे पास भ्रष्टाचार के साक्ष्य हैं और जब मुझे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, तब मैं इन्हें पेश करूंगा।''

इस मामले में टिप्पणी के लिए परमबीर सिंह से उपलब्ध नहीं हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे