लातेहार में पुलिस निरीक्षक सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2020 21:53 IST2020-12-11T21:53:36+5:302020-12-11T21:53:36+5:30

Police inspector arrested in Latehar red-handed taking bribe of seven thousand rupees | लातेहार में पुलिस निरीक्षक सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

लातेहार में पुलिस निरीक्षक सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

लातेहार/पलामू, 11 दिसंबर झारखंड के लातेहार जिले में पलामू की भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर एक पुलिस निरीक्षक को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि पुलिस निरीक्षक नरेश कुमार को एक मुकदमे में आरोपी का नाम हटाने की एवज में मनिका थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी लक्ष्मण सिंह से सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय में गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि टीम आरोपी निरीक्षक को गिरफ्तार कर अपने साथ पलामू ले गयी जहां उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Police inspector arrested in Latehar red-handed taking bribe of seven thousand rupees

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे