लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पुलिस पर सेल्समैन की हत्या का आरोप, ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन

By भाषा | Updated: March 31, 2021 23:50 IST

Open in App

मथुरा, 31 मार्च उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को थाना बलदेव क्षेत्र में शराब की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी कर रहे युवक का शव पड़ा मिलने के बाद उसके परिजन एवं गांववालों ने थाना बलदेव का घेराव किया। उनका आरोप है कि पुलिस उसे पूछताछ के नाम पर बीती शाम घर से ले गई थी और उसे मारपीट कर सड़क पर फेंक गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को नगला संजा में पुलिस के साथ बिजली बिल वसूली को गए अधिकारियों के साथ कुछ ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी थी, जिसके बाद हुए पथराव में दारोगा धर्मेंद्र व दो सिपाही घायल हो गए थे।

मृतक की मां महेंद्री देवी का कहना है कि इसी सिलसिले में मंगलवार रात आठ बजे दरोगा धर्मेंद्र व सिपाही उनके बेटे पोहपी पुत्र रामकिशन (36) को पूछताछ के लिए निजी कार में ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बाद खुद पुलिस ने ही सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी दी। उनका आरोप है कि सुबह तक पुलिस अज्ञात मानकर चल रही थी, लेकिन बाद में शिनाख्त होने का दावा करने लगी।

थाना बलदेव के नगला संजा निवासी पोहपी दिव्यांग था। वह नगला संजा में शराब की दुकान पर सेल्समैन था।

दिव्यांग की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजन ने बुधवार को थाना बलदेव का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाएं देर शाम तक धरने पर बैठी रहीं। उन्होंने पुलिस पर हत्या करके शव को सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चंद्र ने बताया, ‘‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई है अथवा किसी अन्य कारण से। उसके आगे की कार्यवाही तय की जाएगी। लेकिन एहतियातन गांव में काफी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल