लाइव न्यूज़ :

बंगाल में पुलिस ने भाजपा नेता फिरोज कमाल गाजी पर हमले की घटना की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: February 14, 2021 23:29 IST

Open in App

कोलकाता, 14 फरवरी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता फिरोज कमाल गाजी उर्फ बाबू मास्टर पर बर्बर हमले की घटना की रविवार को पुलिस ने जांच शुरू कर दी और इस सिलसिले में सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की हैं।

उल्लेखनीय है कि गाजी दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने शनिवार शाम बसंती राजमार्ग पर गाजी की कार पर देसी बम से तब हमला किया जब वह पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद शहर जा रहे थे।

इस हमले में गाजी और उनका वाहन चालक घायल हो गया। उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि गाजी खतरे से बाहर हैं लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और रविवार शाम फॉरेंसिक विशेषज्ञों का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके से सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर ली गई हैं और जांच जारी है।

जांचकर्ता पारिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह मान रहे हैं कि भाजपा नेता पर हमला सुनियोजित था।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ लेंगे। यह सुनियोजित हमला लगता है और इसमें पड़ोसी राज्यों के लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस वाहन में नेता सवार थे, उसे प्लास्टिक से ढक दिया गया है ताकि कोई साक्ष्य खराब नहीं हो, घटनास्थल से फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने नमूने ले लिए हैं।’’

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार शाम अस्पताल पहुंचकर बाबू मास्टर की सेहत की जानकारी ली।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के आपराधिक तत्वों ने बाबू मास्टर पर हमला किया है।

अधिकारी ने ट्वीट किया, ‘‘ आज शाम मैंने अस्पताल जाकर अपने मित्र बाबू मास्टर से मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस के आपराधिक तत्वों ने बेरहमी से उनपर हमला किया है।’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने अधिकारी के आरोपों को खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos