उप्र में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एनएसए लगाया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 00:21 IST2021-01-06T00:21:01+5:302021-01-06T00:21:01+5:30

Police impose NSA against two people in UP | उप्र में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एनएसए लगाया

उप्र में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एनएसए लगाया

बुलंदशहर (उप्र), पांच जनवरी स्थानीय पुलिस ने कथित गोहत्या के आरोप में गिरफ्तार किये गये दो लोगों के खिलाफ कड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्तियार और रहीश, जो खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के हैं, को पिछले साल दिसंबर में कथित गोहत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने जमानत के लिए अदालत का रूख किया था।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने 29 नवम्बर और दो दिसम्बर को कथित तौर पर गोहत्या की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Police impose NSA against two people in UP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे