लाइव न्यूज़ :

अख्तर की मानहानि की याचिका पर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए पुलिस को एक फरवरी तक का समय मिला

By भाषा | Updated: January 16, 2021 21:38 IST

Open in App

मुंबई, 16 जनवरी बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दाखिल मानहानि की शिकायत के मामले में जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को शनिवार को एक फरवरी तक का समय दिया।

अदालत ने दिसंबर, 2020 में जुहू पुलिस को मामले की जांच करने और 16 जनवरी को रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया था।

हालांकि पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अंधेरी आर आर खान ने स्वीकार कर लिया।

अख्तर ने रनौत के खिलाफ टेलीविजन साक्षात्कारों में उनके खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और बेबुनियाद टिप्पणियां करने के मामले में नवंबर, 2020 में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष एक आपराधिक शिकायत दाखिल की थी।

उन्होंने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

अख्तर के वकील ने दलील दी थी कि प्रसिद्ध गीतकार ने पिछले 55 साल में अपनी साख बनाई है और कंगना ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय टेलीविजन पर तथा सोशल मीडिया पर बेबुनियाद टिप्पणियां की थीं और उनकी साख को नुकसान पहुंचाया।

अख्तर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि रनौत ने पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मौजूद एक ‘मंडली’ का जिक्र करते हुए उनका नाम लिया।

शिकायत के अनुसार रनौत ने यह दावा भी किया कि अख्तर ने अभिनेता रितिक रोशन के साथ उनके कथित संबंधों के बारे में नहीं बोलने की धमकी भी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए