लाइव न्यूज़ :

पांच वर्ष से लिव इन रिलेशन में रह रहे जोड़े की पुलिस ने कराई शादी

By भाषा | Updated: November 21, 2020 17:39 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 21 नवम्बर पुलिस की नारी शक्ति टीम ने यहां पांच साल से शादी किए बगैर साथ रह रहे (लिव इन रिलेशन) एक जोड़े और उसके परिवार की काउंसलिंग के बाद उनका निकाह कराने में सफलता हासिल की।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने शनिवार को बताया कि 19 नवंबर को शिकायत मिली थी कि थाना सुजौली अंतर्गत बर्दिया निवासी रूही और बिछिया निवासी तनवीर अंसारी विगत पांच वर्षों से शादी किए बगैर साथ रह रहे हैं।

शिकायत में बताया गया कि रूही जब तनवीर से शादी की बात करती थी, तो तनवीर शादी करने से मना कर देता है।

एसपी ने बताया कि जांच में मालूम हुआ कि तनवीर को शादी पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उसके घर वाले शादी के खिलाफ हैं। इसके बाद नारी शक्ति टीम ने रूही, तनवीर एवं दोनों के परिवार वालों को थाने बुलाकर उनकी काउं‍सिलिंग (उचित सलाह दी) की। तनवीर के परिजन भी काफी समझाने पर राजी हो गये।

उन्‍होंने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से फैसला हुआ कि रूही एवं तनवीर अब से निकाह करके साथ रहेंगे और दोनो परिवारों एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में शुक्रवार को स्थानीय मस्जिद में रूही और तनवीर का निकाह कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos