लाइव न्यूज़ :

बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता पर रासुका लगाने से पहले पुलिस जुटा रही सबूत

By भाषा | Updated: January 18, 2021 13:58 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 18 जनवरी उत्तरप्रदेश के जालौन जिले के कोंच कस्बे से बाल यौन शोषण मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार भाजपा नेता पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करने से पहले पुलिस तमाम सबूत जुटा रही है।

भाजपा के बर्खास्त नगर उपाध्यक्ष रामबिहारी राठौर (65) के खिलाफ पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने से पहले अपराधों का ब्योरा तैयार कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "सेवानिवृत्त लेखपाल और कोंच कस्बे की भाजपा नगर इकाई का बर्खास्त उपाध्यक्ष राठौर पिछले छह-सात साल से गैर सामाजिक और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था।"

अधिकारी ने बताया, "पिछले कुछ वर्षों में तैनात रहे पुलिसकर्मियों को तलब कर राठौर के अपराधों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने से पहले उसके खिलाफ तमाम सबूत जुटाए जा रहे हैं।"

कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) इमरान खान ने कहा, "हम आरोपी को अदालत से कड़ी सजा दिलाना चाहते हैं, इसके लिए हरेक बिंदुओं पर जांच की जा रही है।"

उन्होंने कहा, "पुलिस फिलहाल अन्य और पीड़ितों की खोजबीन में जुटी है और जिनकी खोज हो चुकी है उनसे बयान दर्ज कराने या अलग से नया मामला दर्ज करवाने की पहल कर रही है।"

भाजपा के जालौन जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी के तत्काल बाद राठौर को नगर उपाध्यक्ष पद और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया था।

पुलिस ने राठौर को बच्चों का यौन शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक तीन नाबालिगों की अलग-अलग शिकायतें दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू