लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने अपहृत लड़की को मुक्त कराया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 12:20 IST

Open in App

ब्रह्मपुर (ओडिशा), 29 नवंबर गंजाम जिला पुलिस ने तीन दिन पहले अपहृत 17 वर्षीय एक लड़की को मुक्त कराया और 12वीं के एक छात्र को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

अस्का पुलिस थाने के प्रभारी पी. के. साहू ने रविवार को बताया कि अस्का पुलिस ने लड़की को नुआपाड़ा जिले से मुक्त कराया। आरोपी की पहचान कलासंधपुर के निवासी के रूप में हुई है जो कि अस्का पुलिस क्षेत्र में पड़ता है। अपहृत लड़की 11वीं की छात्रा है। किशोरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

साहू ने बताया कि आरोपी की चिकित्सकीय जांच अस्का के उप संभागीय अस्पताल में हुई जबकि पीड़ित की जांच ब्रह्मपुर के एमकेसीजी चिकित्सा कॉलेज सह अस्पताल में कराई गई। पीड़िता का बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की का अपहरण कर आरोपी उसे नुआपाड़ा में अपने एक रिश्तेदार के यहां ले गया। पुलिस की एक टीम ने वहां पहुंचकर लड़की को मुक्त कराया और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां