लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पुलिस ने 110 पशु मुक्त कराए, तीन वाहन चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:27 IST

Open in App

मथुरा, 21 सितम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने तीन वाहनों में क्रूरतापूर्वक अलीगढ़ ले जाए जा रहे 110 मवेशियों बरामद कर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अंतर्राज्यीय पशु तस्कर सौ से अधिक पशुओं को तीन वाहनों में ढूंस-ढूंस कर आगरा से आगरा से अलीगढ़ ले जा रहे हैं। थाना प्रभारी सदर एम पी चतुर्वेदी ने बैराज मोड़ पर चेकिंग कर सभी को बरामद कर लिया।

चतुर्वेदी के मुताबिक इन पशुओं में से दो भैंसों एवं उनके चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस को 15 भैंस एवं एक भैंसा तथा 90 पड्डे-पड़िया जिन्दा मिले हैं। चालकों को पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और वाहन जब्त कर लिये गये हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अंतर्राज्यीय पशु तस्करों में आगरा के कागारौल के निवासी शकील , हाथरस के सादाबाद कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान के आबिद एवं राजस्थान के धौलपुर जनपद की शहर कोतवाली के इटाय पाड़ा के निवासी असलम म शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे