लाइव न्यूज़ :

कालाधन के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाई

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:34 IST

Open in App

नोएडा, 14 जून नोएडा के एक फ्लैट से लाखों रुपये नकदी एवं 14 किलोग्राम सोना की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम गठित की है। साथ ही पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में भी जुट गई है जिसके फ्लैट से रुपये एवं सोना की चोरी हुई है।

पुलिस के अनुसार चोरी की गई करोड़ों की संपत्ति व सोना काला धन है, इसलिए जिसके घर से चोरी हुई उसने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने सोमवार को इस मामले की विधिवत सूचना आयकर विभाग तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दी।

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित सिल्वर सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट से सितंबर 2020 में करोड़ों का कालाधन तथा सोना चोरी हुआ था। संपत्ति के मालिक ने इस मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। उन्होंने बताया कि काला धन चोरी करने वाले छह बदमाशों को थाना सेक्टर -39 पुलिस ने 11 जून को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह का सरगना गोपाल सहित चार लोग अभी फरार हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने करीब 14 किलो सोना तथा 57 लाख रुपए नगद व करोड़ों रुपए के संपत्ति के कागजात बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने खुलासा किया कि जिस फ्लैट से उन्होंने करोड़ों की नगदी व सोना चोरी की है वह राममणि पांडे व किसलय पांडे नामक पिता-पुत्र का है। उन्होंने बताया कि कालाधन चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कालाधन रखने वाले फ्लैट के लोगों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

उन्होंने बताया कि पांडे परिवार के एक नजदीकी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की है। उक्त व्यक्ति ने खुलासा किया है कि पांडे परिवार का नोएडा के विभिन्न सोसायटियो में 25 से ज्यादा फ्लैट हैं, जबकि करोड़ों की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी है।

पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि पांडे परिवार ने एक मीडिया पोर्टल भी लॉन्च कर रखा है, जिस पर ये लोग विभिन्न कंपनियों के खिलाफ खबर चलाते हैं तथा बाद में अदालतों में जनहित याचिका डालकर कंपनियों से अवैध उगाही करते हैं।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इंडिया बुल कंपनी के साथ चल रहे मुकदमे में राममणि पांडे हरियाणा के गुड़गांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे। 11 महीने तक वह जेल में रहे। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपना मीडिया पोर्टल शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि किसलय पांडे तथा उसके पिता के खिलाफ आगरा के हरी पर्वत थाना में कुछ वकीलों ने वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज कराया है। पांडे पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, सहित कई जगहों पर मुकदमे दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह