लाइव न्यूज़ :

जम्मू में आतंकवाद फैलाने के पाक के प्रयास को पुलिस ने नाकाम किया: पुलिस महानिदेशक

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:31 IST

Open in App

जम्मू, 10 अगस्त जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान, जम्मू क्षेत्र के शांतिपूर्ण इलाकों में आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है ,लेकिन उनका बल तथा अन्य एजेंसियां खतरे के प्रति सावधान हैं और पहले भी ऐसे प्रयासों से मुकाबला कर चुकी हैं।

सिंह ने कहा कि जम्मू में सीमापार से ड्रोन गतिविधियों को रोकने के लिए भी इंतजाम किये गए हैं ताकि हथियार, मादक पदार्थ, नकदी और आईएडी विस्फोटकों को गिराने की घटनाएं न हो सकें।

सिंह ने कहा, “हम कड़ी निगरानी कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप हमने (जम्मू के विभिन्न इलाकों में) ड्रोन के जरिये हथियारों, मादक पदार्थों और आईईडी गिराने के 50 प्रतिशत प्रयासों को विफल कर दिया है। जो लोग इन गतिविधियों (हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी) में शामिल थे, वे पहले सीधे तौर पर आतंकवाद में शामिल नहीं थे लेकिन अब उनकी सीधी संलिप्तता का पता चला है।”

पुलिस महानिदेशक ने 27 जून को वायु सेना स्टेशन पर दो बम गिराने में ड्रोन के इस्तेमाल को “शर्मनाक हमला” करार दिया और कहा कि पुलिस, सेना तथा अर्धसैनिक बलों ने जमीन पर ऐसे कदम उठाए हैं जिससे इस प्रकार की साजिश को टाला जा सके।

जम्मू में इस साल आतंकी गतिविधियों में वृद्धि के बाबत सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सतर्कता बरतने से जम्मू में पैर पसारने के आतंकवादियों के मंसूबों को कुचल दिया गया।

केंद्र शासित क्षेत्र के पुलिस प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान और उसकी एजेंसियां युवाओं को बरगलाने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें सक्रिय करने का प्रयास कर रही हैं, जो पहले उनके संपर्क में थे ताकि जम्मू के जिलों में आतंकवाद को फिर से जीवित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे