लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पुलिस ने नाकाम की ट्रक लूटने की कोशिश, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन फरार

By भाषा | Updated: October 31, 2021 22:36 IST

Open in App

मथुरा, 31 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि रविवार तड़के जब छाता कोतवाली के दरोगा योगेश नागर एवं सिपाही प्रीत कुमार गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें मोटरसायकिल पर चार लोग दिखाई दिए। पूछताछ करने पर मोटरसायकिल सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली से साकिर घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वे लोग वहां किसी ट्रक को लूटने आए थे, लेकिन गश्ती दल की नजर में आने से भेद खुल गया। उसने अपने तीनों अन्य साथियों की पहचान बता दी है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल