लाइव न्यूज़ :

पंजाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारी स्कूली शिक्षकों पर आंसू गैस के गोले दागे, पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आधिकारिक आवास तक पहुंचने के लिए चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर लगाए गए बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने वाले स्कूली शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग को लेकर अस्थाई शिक्षक पिछले कई दिनों से मोहाली में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड भवन के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

अस्थाई शिक्षक संघ के बैनर तले उन्होंने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को घेरने की योजना बनाई थी।

जब महिलाओं सहित कई प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने बैरिकेड तोड़कर जाने की कोशिश की, तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने से रोकने के लिए पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने दावा किया कि उनमें से कुछ को चोटें आई हैं।

उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान