लाइव न्यूज़ :

असम में ईवीएम छीनने की कोशिश कर रही भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने रबड़ की गोलियां चलाईं, दो घायल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:39 IST

Open in App

कलईगांव (असम), दो अप्रैल असम के उदलगुरी जिले में एक मतदान केंद्र पर भाजपा और उसकी सहयोगी यूपीपीएल पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने एक ईवीएम मशीन को छीनकर ले जाने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने रबड़ की गोलियां चला दीं और दो लोग घायल हो गये।

घटना कलईगांव के राजा पाखुड़ी एलपी स्कूल में बृहस्पतिवार रात को घटी।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के तहत मतदान समाप्त होने के कुछ ही देर बाद भीड़ मौके पर पहुंच गयी।

उन्होंने बताया, ‘‘कुछ ही देर में 500 से ज्यादा लोग मौके पर पहुंच गये और उन्होंने भाजपा तथा यूपीपीएल के सदस्यों पर ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसे छीनकर ले जाने का प्रयास किया। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा। जब भीड़ को शांत नहीं किया जा सका तो बल ने रबड़ की गोलियां वला दीं। इसमें दो लोगों को मामूली चोट आई हैं।’’

बीपीएफ के उम्मीदवार दुर्गा दास बोरो ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में पुलिस टीम की देखरेख में ईवीएम को स्ट्रांगरूम में पहुंचाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू