लाइव न्यूज़ :

आजम खान की मुश्किलें बढ़ी, 'विवादित टिप्पणी' से जुड़े 13 मामलों में दायर हुई चार्जशीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 08:11 IST

आजम खान हाल ही में पीठासीन सभापति रमा देवी को लेकर की गई एक टिप्पणी पर विवादों में घिरे हैं। उन पर कार्रवाई की तलवार लगातार लटक रही है...

Open in App

सपा सांसद आजम खान के खिलाफ 13 और मामलों में पुलिस ने चार्जशीट दायर किया। ये चार्जशीट आजम खान द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दायर की गई।

सांसद आजम खान से जुड़े ये इन सभी मामलों में लोक सभा चुनाव के दौरान केस दर्ज किए गए थे। जया प्रदा के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में भी उनके बेटे और विधायक अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की गई।

लोकसभा में तीन तलाक पर रोक लगाने के प्रावधान वाले विधेयक पर चर्चा के दौरान आजम खान पीठासीन सभापति रमा देवी को लेकर एक टिप्पणी कर दी थी। इस टिप्पणी को लेकर महिला सांसदों, बीजेपी व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने की तरफ से जोरदार विरोध की वजह से उन पर कार्रवाई की तलवार लटक ही रही है कि 13 और मामलों में उनके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दिया।

इसके अलावा सांसद आजम खान को एक और बड़ा झटका हाल ही में लगा जब आजम की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन का पट्टा रद्द कर दिया गया। ये आजम खान की करोड़ों की जमीन का पट्टा था। 26 जुलाई को उप जिलाधिकारी (सदर) प्रेम शंकर तिवारी की अदालत ने जौहर यूनिवर्सिटी की 7 हेक्टेयर जमीन के पट्टे को रद्द कर दिया है। 

इससे पहले जौहर यूनिवर्सिटी के बीच से गुजरने वाली सड़क को लेकर अदालत ने 3.27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा अदालत ने 15 दिन के अंदर यूनिवर्सिटी गेट को हटाने का आदेश भी दिया था। कोसी नदी की जमीन पर जौहर यूनिवर्सिटी कैंपस है। 

कोर्ट ने कहा कि यह कोसी नदी क्षेत्र की रेतीली जमीन है, जो सार्वजनिक उपयोग की है। कोर्ट ने यह भी माना कि इस जमीन को गलत तरीके से लीज पर दिया गया था। सत्ता में रहते नदी की जमीन को यूपी सरकार से आजम खान ने लीज पर लिया था। यह जमीन 2013 में 30 साल के लिए मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के जॉइंट सेक्रटरी नसीर अहमद खान के नाम से लीज पर ली गई थी। इस कार्रवाई के बाद 140 बीघा जमीन आजम खान के कब्जे से बाहर होगी।

टॅग्स :आज़म खानसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?