लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः Airtel कर रहा था बिजली चोरी, मामला हुआ दर्ज

By भाषा | Updated: August 6, 2018 15:35 IST

प्रवक्ता ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टी. ग्यालपो ने डीएसपी कारगिल ए. काचो की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। पीडीडी कारगिल के कार्यकारी अंभियंता मोहम्मद अल्ताफ भी समिति में शामिल हैं।

Open in App

श्रीनगर, 06 अगस्तः सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने प्रतिस्पर्धी कंपनी एयरटेल के खिलाफ जम्मू कश्मीर के करगिल जिले में बिजली की चोरी के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कारगिल के बीएसएनएल अधिकारियों ने तीन अगस्त 2018 को लिखित शिकायत दी। इसमें कारगिल के चानीगुंद में विशेष रूप से बीएसएनएल के लिए स्थापित ट्रांसफॉर्मर से एयरटेल के संचार टावर के लिए बिजली चोरी किए जाने का आरोप है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टी. ग्यालपो ने डीएसपी कारगिल ए. काचो की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। पीडीडी कारगिल के कार्यकारी अंभियंता मोहम्मद अल्ताफ भी समिति में शामिल हैं।

उसने कहा, ‘‘स्थल जाने पर टीम ने पाया कि एयरटेल का टावर एक तार के जरिये बीएसएनएल के ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा है और अवैध तरीके से बिजली उपभोग कर रहा है।’’ 

उसने कहा कि इस संबंध में बिजली अधिनियम की धारा 95 के तहत कारगिल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। हालांकि, एयरटेल ने इस संबंध में भेजे गये ईमेल का अभीतक जवाब नहीं दिया है।

टॅग्स :एयरटेलजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह