लाइव न्यूज़ :

न्यूज चैनल के एंकर के साथ रात को लूटपाट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:02 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 23 जून हिंदी के एक न्यूज़ चैनल के एंकर से शनिवार की रात को हुई कथित लूट के मामले में थाना बिसरख पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने फेसबुक पर उनके द्वारा की गई पोस्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि हिंदी न्यूज़ चैनल के एक एंकर ने अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डाला था। उसमें उन्होंने बताया था कि हिंडन नदी के पुस्ते के पास अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की देर रात को, उनके साथ मारपीट करके, उनके पास रखी छह हजार रुपए की नकदी आदि लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने अपने पोस्ट में लिखा था, कि उन्होंने अपने बेटे की दुहाई देकर अपनी जान बचाई।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज कराने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख में तैनात उपनिरीक्षक करतार सिंह ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की कई टीमें बनाकर उक्त मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!